नई दिल्ली। मौजूदा चैंपियन भारत ने सोमवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के अपने दूसरे लीग मैच में रविवार को जापान को 5-1 से हराया। इसी के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।भारत के लिए सुखजीत सिंह (दूसरे, 60वें मिनट में), अभीषेक (तीसरे मिनट में),संजय (17वें मिनट में) और उत्तम सिंह (54वें मिनट में) ने गोल किए। जापान की ओर से कज़ुमासा मात्सुमोतो (41वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया।
इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन अंक तालिका में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अपना अगला मैच बुधवार, 11 सितंबर को विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर मौजूद मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।